Posts

Showing posts from January, 2017

भारतीय राजनीति का गिरता स्तर...!!!!

Image
सौरभ पाल   भा रतीय राजनीति देश के स्वतंत्रता आन्दोलनो से उपजी हुई द्रोपदी के रूप में है | जिसके स्वयंवर में उसे जीतने के लिए दूर दूर से सूरवीर आये है | लेकिन अर्जुन को छोड़कर कोई रूप बदलकर क्यों नहीं आया है जब की बिना रूप बदले मछली की आँख में निशाना कैसे लगाया जा सकता है ?? परन्तु जब कोई वीर हैं साहसी है योग्य हैं तो रूप बदलने की क्या जरूरत आ पडी? उसे तो विजय का वरण मैदान में आकर करना चाहिए न कि रूप बदलकर ~ खैर जो भी है परन्तु मछली की आँख पर निशाना लगाना ही योग्यता की निशानी है? जब ध्यान मछली की आँख में है तब द्रौपदी को कैसे जीता जा सकेगा.? इसका मतलब ध्यान कहीं और निशाना कहीं और वजह कुछ और क्या ये जीत की दूसरी सीढ़ी हैं ? द्रोपदी को जीतकर आपस मे बन्दरबाट की क्या जरूरत आ पड़ी? और बिना किसी योग्यता परिक्षण के विभाजन करके हिस्सेदारी को जन्म दे दिया गया, हद तो तब हो गई जब इसे जुए में लगा दिया गया परन्तु विपक्ष ने द्रोपदी के बदले में क्या लगाया होगा जो भी लगाया होगा निश्चित ही कीमत में बराबर ही होगा | आखिर शकुनि जैसे लोगों की मुट्ठी में पांशे कैद हो चुके है और शकुनि...

डर लगता है!!!!

Image
डर लगता है, उन बीती यादों से, वो तेरे झूठे वादों से, उस तेरे मेरे किस्से से, मेरी जिंदगी में तेरे हिस्से से, डर लगता है, तेरे आने की आहट से , तेरे होठों की मुस्कराहट से, तेरा मेरे सामने आ जाने से, बीते ज़माने याद आने से, सच तो ये है, तू अब किसी और की है, पर इश्क तेरा दीदार तेरे, अब डर लगता है...!!! KP KORI

मेरा परिचय

Image
नमस्कार और स्वागत... मैं हूँ कामता प्रसाद , फतेहपुर, उत्तर प्रदेश से. मैं पतला, 5'7" फुट लम्बा और साधारण सा दिखने वाला इन्सान हूँ | मैंने 31-मार्च-2017 से 19-अप्रैल-2017 तक इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में कार्यालय सहायक के पद पर कार्य किया है|  वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर इटावा में कार्यरत हूँ। मैं अपने मेरी तीन बहनों के बीच अकेला और सबसे छोटा लड़का हूँ, मेरे पिता जी का नाम कृष्णपाल और मेरी माता जी का नाम निर्मला देवी है| मुझे सहयोग करना पसंद है, मैं सभी से प्यार करता हूँ, विशेष तौर पर बच्चों से और बूढों से भी| मुझे घरेलू खेल पसंद हैं| हिंदी ठीकठाक बोल लेता हूँ, इंग्लिश उतनी ही जितना "3 IDIOTS वाला चतुर" हिंदी बोल पाता है| संगीत पसंद है नया भी, पुराना भी, भोजपुरी भी और गजल भी|   इससे ज्यादा भी कुछ जानना है... तो फेसबुक या  ई-मेल पर पूछ सकते हो|