Posts

Showing posts with the label rahul gandhi

5वीं लाइन में खड़े करने से बौखलाए राहुल गांधी, किया कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के ऐलान (Fake News)

Etawah संवाददाता। देश भर में आज 26 जनवरी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। राजपथ पर इस बार जो बेहद चौकाने वाली बात रही वो ये कि बीजेपी के स्टार प्रचारक और कॉग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को पीछे की पंक्ति में स्थान मिलना। हालत यह रही कि उन्हीं के आगे स्मृति ईरानी को खड़ा किया गया जबकि 2014 में वो राहुल से पीछे थी। इस बात से बौखलाए राहुल गांधी ने तुरंत कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा का ऐलान कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी जी दिन रात मेहनत करके BJP का प्रचार किया है, कई राज्यों में सरकारें बनवाई हैं, ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना BJP की कार्टून विरोधी मानसिकता को दिखाता है। जवाब में अचंभित पात्रा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात यह कहकर शुरू की "देखिए इसमें दो बातें हैं..." फिलहाल राजस्थान चुनाव को देखते हुए BJP सकते में हैं, कि अगर ऐसा होता है तो वो कई राज्यों की सत्ता गवां देंगे। सुमित शाह और मरेन्द्र नोदी उन्हें मनाने के लिए डोरेमोन फिल्मों की DVD लेकर राहुल गांधी की घर की तरफ जाते देखे गए हैं।