अमरनाथ यात्रा में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि..!!!!!!
मैं अमरनाथ यात्रा पर नहीं लिखना चाहता था, पर आप सभी ने इतनी भसड मचाई कि मुझे भी लिखना पड़ा,
किसको कोसता केंद्र की बीजेपी सरकार को,
जम्मू की मुफ़्ती सरकार को,
या फिर खुद को,
जी हाँ, इसके जिम्मेदार हम खुद हैं,
फेसबुक का प्रोफाइल बदल लेने से और एक पोस्ट लिख देने से हमारे कर्तव्यों की इति श्री हो जाती है,
एक बात और आप जिन 2 टके के नेताओ का संदर्भ देते है वो सिवाय रोटियां सेंकने के कुछ नहीं करते,
आज आप आतंकियों के मुताबिक चलने लगे हैं, क्यूँ यकीन नहीं होता,
कश्मीर समस्या देखने की कोशिश कीजिये,
धर्म और पार्टी भक्ति का चश्मा हटाकर,
आपको लगता है कि समस्या सिर्फ मुस्लिमों को है, तो बताइए वहाँ हिन्दू कितने बचे हैं जो हिंदुओं को समस्या होगी,
मासूम मर रहे हैं... पर आप तो मासूमों का धर्म ढूंढने के आदि हो गए हैं,
कश्मीर की राजनीतिक समस्या अब धार्मिक हो गयी है,
आपको लगता होगा मैं तरफदारी कर रहा हूँ,
तो भाई कश्मीरी पंडित ही बता दो कितने बस गए कश्मीर में,
और अगर आपकी समस्या हिन्दू-मुसलमान हो गयी है तो उठाइये बंदूक, राम रहीम को गोली मार दे, इब्राहिम अब्राहम को गोली मार दे, आतंकी यही तो चाहते हैं आपसे।
~KP
अभी वक़्त है, बाहर निकलिए, सवाल करने सीखिए....
नोट - अमरनाथ यात्रा में मरे गए लोगों के परिवार वालों के प्रति पूर्ण सहानुभूति है, ईश्वर उन्हें सहने की ताकत दे
।
।


Comments
Post a Comment