हर कुटाई के बाद दी जाएगी रसीद आधार कार्ड से करनी होगी लिंक - करनी सेना (Fake News)
हर कुटाई के बाद दी जाएगी रसीद आधार कार्ड से करनी होगी लिंक - करनी सेना
Etawah संवाददाता।
जैसा कि आप सब जानते हैं कल देश मे बहुप्रतीक्षित और विवादित फ़िल्म रिलीज होने जा रही है।
तमाम लप्पड़ों और थप्पड़ों के बाद भी फ़िल्म को मंजूरी वैसे ही मिल गयी जैसे किसी बिछड़े प्रेमी को उसकी प्रेमिका मिल गयी हो।
अखिल भारतीय कुँवारा संघ ने आवाज उठाई थी कि गर्लफ्रैंड न होने के चलते वो फिल्में देख के गुजारा करते हैं, ऐसे में एक बार कुटाई तो बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन अगर दुबारा जाना हुआ तो?
इसी को देखते हुए करनी सेना ने यह ऐलान किया है कि हर शख्स की पिटाई के बाद उसे एक मुकम्मल रशीद दी जाएगी।
हमारे विशेष संवाददाता "फेक फतेहपुरिया" ने जब करनी सेना प्रमुख से बात तो उन्होंने बताया कि फ़िल्म देखने आए सिंगल लौंडों को हम अभी कूटेंगे और जोड़ियों के लिए "बजरंग दल" का विशेष प्रोग्राम हमने फरवरी में रखा है।
इसी बीच मोदी जी ने फैसला किया है कि उसे आधार से लिंक करना होगा,
और वहीं वित्त मंत्रालय से अरुण जेटली जी ने रशीद पर "और ठुको टैक्स" नामक नया टैक्स लगाने के संकेत दिए हैं।
Comments
Post a Comment