उपदेश राणा के आत्मदाह न करने से बौखलाए जिहादी, किया भारत बंद का ऐलान (Fake News)
Etawah संवाददाता।
देश मे आज के दिन पद्मावत के रिलीज के बाद लोगों को दूसरी बड़ी घटना का इंतजार था वो था भारतीय हिंदुत्व योद्धा राणा जी का लाइव आत्मदाह,
इसके लिए 30000 जिहादी (राणा जी के मुताबिक) जुटे हुए थे। लेकिन राणा जी ने बड़े नाटकीय ढंग से जिहादियों के अरमानों पर पानी फेरते हुए और आंखों से पानी निकलते हुए बड़े दुख से अपने मन की बात यह कहते हुए आरम्भ की कि "मित्रों शेयर करने को नहीं कहूंगा लेकिन शेयर कर दीजिए"
हालात को देखते हुए गुजरात समेत कई राज्यों की पुलिस राणा जी के लिए फेसबुक पर लगा दी गयी, जिससे कई राज्यों में तोड़ फोड़ की गाजर-मूली(Sorry मामूली) घटनाएं हुईं।
राणा जी के इनकार के बाद कट्टर मुस्लिमवादी नेता ओवैसी ने तगड़ा विरोध दर्ज कराया।
AIMIM प्रवक्ता ने इसे मुस्लिमों के साथ हुआ धोखा बताया और मोदी जी का इस्तीफा मांगा।
वहीं जिहादियों ने 30 फरवरी को भारत बंद का ऐलान कर दिया है।
देश के जाने माने धरना आर्टिस्ट और पार्ट टाइम मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यू टर्न पर उनका कॉपीराइट बताया है, और कोर्ट में केस करने की धमकी दी है।
खबर लिखे जाने तक केंद्र सरकार इन सब से अनभिज्ञ "मुंह मे दही" जमा रही थी।
नोट- यह पोस्ट हिंदी फिल्मों के डिस्क्लेमर की तरह पूर्णतया काल्पनिक है, फिर भी किसी की जलती है तो उसकी जिम्मेदारी खुद की होगी।
Comments
Post a Comment